
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: आधिकारिक तौर पर भारत जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थ-व्यवस्था वाला देश बन गया है। नीति आयोग की सीईओ बी वी आर सुब्रमण्यम ने 24 मई 2025 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी है। भारत ने यह उपलब्धि अपनी अर्थव्यवस्था नीति के कारण यह उपलब्धि हासिल की है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड आईएमएफ के आंकड़ो का हवाला देते हुए नीति आयोग के सीईओ ने कहा कि “हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। हम चार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं। भारत आज जापान से भी बड़ा है। अब केवल अमेरिका चीन जर्मनी भारत से बड़े हैं। भारत की यह उपलब्धि मजबूत घरेलू मांग अनुकूल जन सांख्यिकीय रंझानो नीतिगत सुधारों के कारण मिली है। भारत की अर्थव्यवस्था 6-7% की वार्षिक ग्रोथ रेट बनाए हुए है।
[yop_poll id="10"]




