A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

महिला ने फांसी पर झूलकर की आत्महत्या

FB IMG 1748432403499

रामपुरा(जालौन ) दो वर्ष पूर्व अपनी मर्जी के युवक से विवाह कर हंसी-खुशी से जीवन यापन कर रही महिला ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है।
रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम पचोखरा निवासी मौसम दोहरे पुत्र शिवकुमार दोहरे एवं अनामिका उम्र 23 वर्ष पुत्री सुरेश कुमार निवासी बरखेड़ा थाना कालपी ने एक दूसरे से 25 मई 2023 को प्रेम विवाह किया था और इन दोनों का वैवाहिक जीवन भी हंसी खुशी से चल रहा था । गत दिनांक 25 मई 2025 को इन्होंने अपने वैवाहिक जीवन की दूसरी वर्षगांठ भी हर्षोल्लास से मनाई थी लेकिन बीती 26/27 मई की रात अचानक न जाने क्या हुआ किसी को कुछ पता नहीं और अनामिका पत्नी मौसम दोहरे ने घर में कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । सूचना पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग आ गए हैं। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है ।
उक्त विषय में थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह ने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तहरीर प्राप्त होने पर तहरीर व पोस्टमार्टम के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!