A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

2 किलो 410 ग्राम गांजा सहित महिला आरोपी को काबू कर भेजा जेल

Screenshot 2025 0528 182424

थाना कालांवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
2 किलो 410 ग्राम गांजा सहित महिला आरोपी को काबू कर भेजा जेल

रिपोर्टर इंद्रजीत

लोकेशन कालावाली

डबवाली 28 मई । डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र मे नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही करते हुए थाना कालांवाली पुलिस ने एक महिला निवासी कमालु थाना रामा मंडी जिला बठिंडा (पंजाब) हाल नजदीक कांडा फैक्ट्री गांव कालावाली को 2 किलो 410 ग्राम गांजा सहित काबू कर जेल भेजने में कामयाबी हासिल की है ।
इस मामले के बारे में प्रभारी थाना कालांवाली उप नि. रामफल ने बताया कि PSI सतपाल अपनी टीम के साथ गस्त पङताल अपराध व नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए डबवाली रोड नई अनाज मंडी कालांवाली पर मौजूद थे कि PSI को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक महिला निवासी कालांवाली गांजा बेचने का काम करती है और आज भी गांजा बेचने की फिराक में है । जो PSI ने सूचना को सही मानकर साथी कर्मचारियों को सूचना से अवगत करवाकर सूचना के अनुसार बताए स्थान काण्डा फैक्ट्री कालांवाली के सामने वाली गली मे जा रहे थे उसी दौरान सामने से एक महिला मकान के सामने गली मे अपने दाहिने हाथ मे कट्टा प्लास्टिक रंग सफेद लिये खडी थी जो सामने पुलिस पार्टी को देखकर एकदम से पीछे मुड़कर कट्टा प्लास्टिक सहित मकान के अन्दर जाने लगी । जो PSI को किसी अपराध का अंदेशा होने पर साथी कर्मचारियों की मदद से आरोपी महिला को काबू करके महिला सिपाही व राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में कट्टा प्लास्टिक की तलाशी ली गई तो महिला के कब्जे से गांजा बरामद होने पर थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई । आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया जो आदेशानुसार बंद जेल करवाया गया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!