?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, 18 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

IMG 20250530 WA0252 1

सरायकेला:  जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूणायत, उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर श्री रवि प्रकाश, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरजा शंकर महतो, अनुमंडल पदाधिकारीगण, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सभी अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं समिति सदस्यगण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरजा शंकर महतो द्वारा पूर्व बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2025 में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 17 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 18 लोगों की मृत्यु तथा 11 लोग घायल हुए हैं। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि जिले में 18 दुर्घटनाजन्य स्थलों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान की गई है।

बैठक में उपायुक्त श्री नितीश कुमार सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्रों में अवैध पार्किंग तथा अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। बाजारों में स्थायी वाहन पार्किंग हेतु चिन्हित स्थलों पर शीघ्र आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

उपायुक्त ने सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी और जानकारी से संबंधित साइनेज बोर्ड लगाने तथा आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक पुलिस की तैनाती एवं नियमित पुलिस गश्ती दल की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में उपायुक्त ने समस्त जिलेवासियों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा उपायों में प्रशासन का सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें।

Back to top button
error: Content is protected !!