
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोटाराजस्थान
Trending
ऑनलाइन-गेम में 5 लाख हारा तो पत्नी के साथ सुसाइड
कोटा। मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते युवक पर इतना कर्ज हो गया कि उसने पत्नी के साथ घर में सुसाइड कर लिया। सोमवार सुबह करीब 7 बजे रूम का दरवाजा नहीं खुला तो बुजुर्ग पिता को चिंता हुई। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, आवाज लगाई। कोई जवाब नहीं आया। कुछ क्षण बाद 5 साल की पोती ने अंदर से दरवाजा खोला। सामने बेटे-बहू की लाश पंखे से लटक रही थी। मामला कोटा के कैथून इलाके का है। उधर, युवक ने सुसाइड करने से एक दिन पहले अपनी पत्नी की बड़ी बहन को कॉल कर कहा था- ऑनलाइन गेम में 4 से 5 लाख रुपए का कर्जा हो गया है। मेरे पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। पत्नी की बड़ी बहन ने युवक को समझाया भी था। कहा था कि आप ऐसा-वैसा कुछ मत कर लेना। पैसों का इंतजाम किया जाएगा। सुबह खबर मिली कि दोनों ने सुसाइड कर लिया है।








