A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशनागपुरमहाराष्ट्र

शिक्षा मंत्रालय द्वारा विश्व तंबाखू निषेध दिवस पर जागरूकता प्रश्नोत्तरी लॉच

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के द्वारा विश्व तंबाखू निषेध दिवस के अवसर पर एमवाईजीओवी के साथ मिलकर एक जागरूकता प्रश्नोत्तरी लॉच किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह प्रश्नोत्तरी देश की बारह विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है। केंद्रीय शिक्षा एवं एमवाईजीओवी द्वारा लॉच इस प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य तंबाखू जनित उत्पादों से होने वाले हानिकारक प्रभावों के विषय में लोगों में जागरुकता लाना और तंबाखू मुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देना है। यह प्रश्नोत्तरी हिन्दी, मराठी, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, तेलगू, तमिल, कन्नड, मलयालम, ओड़िया, पंजाबी, असमिया आदि भाषाओं में है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना को प्रदर्शित करता है। इससे यह सिद्ध होता है कि विभिन्न भाषायी बाधाओं के बाद भी कोई भी शिक्षा जागरूकता से अलग न रहे। प्रश्नोत्तरी में भाग लेना बेहद आसान है और यह प्रश्नोत्तरी सभी के लिए है। प्रश्नोत्तरी बेवसाइट इस प्रकार है-:http://quiz•my gov.in/quiz/world-no-tobacco-day-awarness-quiz/ पर उपलब्ध करवाई गई है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!