A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

विभिन्न निर्माण कार्यों का विधायक ने किया भूमिपूजन

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी।नरयावली विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका परिषद मकरोनिया अंतर्गत वार्ड क्र.17 एवं 16 में नाला निर्माण, आर.सी.सी.रोड निर्माण,सामुदायिक भवन,बाउण्ड्रीवाल निर्माण एवं रिटेनिंगवॉल निर्माण कार्यों का भूमिपूजन नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया एवं नपा अध्यक्ष मिहीलाल द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। यह निर्माण कार्य 66 लाख 55 हजार रु.की लागत से किये जाएगें। यह विभिन्न निर्माण कार्य वार्ड एवं नपा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। इससे वार्ड एवं नगरवासियों को सुलभ सुविधा मिलेगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार है। क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए गरीब, मजदूर और किसानों तक केंद्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आत्म निर्भर बनाने के सतत प्रयास जारी है। इसी अनुक्रम में नपा मकरोनिया विकास पथ की ओर अग्रसर है। नपा क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य जारी है। उन्होंने आगे कहा कि जनसुविधाओं के विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमिपूजन जनभावनाओं का सम्मान है। नगर के लिए लगातार एक के बाद एक जनसुविधाओं के भूमिपूजन एवं लोकार्पण किये जा रहे हैं। बीते दिनों कई भूमिपूजन संपन्न किए गए,जिसमें कई निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं कुछ निर्माण कर अभी गतिशील है। यह निर्माण कार्य वार्ड के नागरिकों के लिए सुगम मार्ग प्रशस्त करेगें और बुनियादी सुविधाओं को सशक्त बनाएगें। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान की महत्वता एवं जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुऐ जल आंदोलन में अपनी सहभागिता कर पानी की हर एक बूंद के संचय के लिए सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यदायी एजेंसी एवं ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता को सर्वोपरि रखा जाए। इस अवसर पर मकरोनिया मंडल अध्यक्ष,पार्षदगण,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता जनप्रतिनिधिगण, महिला मोर्चा,सीएमओ मकरोनिया सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!