A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

राजकीय मेडिकल कॉलेज का आकस्मिक निरीक्षण कर डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

*संभावित संक्रमण से अलर्ट रहने के निर्देश*

IMG 20250604 WA0186
उरई, जालौन। जिलाधिकारी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, दवा वितरण कक्ष, बालरोग वार्ड फिजियोथैरेपी कक्ष और विभिन्न चिकित्सा कक्षों का भ्रमण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राजकीय मेडिकल कालेज उरई के निरीक्षण के दौरान मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे संवाद स्थापित कर इलाज की स्थिति, दवा वितरण और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्था में कोई कोताही न हो। जिलाधिकारी ने संभावित कोरोना संक्रमण की आशंका को ध्यान में रखते हुए सीएमएस को निर्देशित किया कि अस्पताल में आवश्यक संसाधनों और तैयारियों को अभी से ही पूरी तरह दुरुस्त कर लिया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में कोई भी लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर सीएमएस डॉ प्रशांत निरंजन आदि सहित सम्बंधित चिकित्सक मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!