?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, दिया संदेश

फरीदपुर (बरेली)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की फरीदपुर पाठशाला द्वारा गोल्ड मोहर, महोगनी, चक रेशिया, सहजन एवं अमलतास आदि के वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण का संदेश दिया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण, दिया संदेश

फरीदपुर (बरेली)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की फरीदपुर पाठशाला द्वारा गोल्ड मोहर, महोगनी, चक रेशिया, सहजन एवं अमलतास आदि के वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण का संदेश दिया।IMG 20250605 WA0013 IMG 20250605 WA0012 वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी राम शंकर सिंह एवं पंचायती राज के राज्य प्रशिक्षक वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर ने सहजन एवं महोगनी का वृक्ष लगाकर किया। अन्य वृक्ष ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार पाल, देवदत्त शर्मा एडवोकेट, जया बहन आदि ने लगाकर पर्यावरण में वृक्ष के महत्व को बताया। राज्य प्रशिक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर ने विश्व पर्यावरण दिवस की चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी का दायित्व है कि हम वृक्षारोपण भी करें लेकिन इस बात का ध्यान रखें की लगाए गए सभी वृक्षों का संरक्षण भी हो। जैसे परिवार में बच्चे का लालन-पालन करते हैं ऐसे ही वृक्षों को भी अपना बच्चा समझते हुए उनका लालन पालन करें समय पर पानी आदि की व्यवस्था करें जिससे धरती माता हरी भरी बनीं रहें। जया बहन ने शपथ दिलाते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!