A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

सड़क सुरक्षा अभियान में रसूलपुर पुलिस की सख्ती, 35 वाहन चालकों के चालान, 3 वाहन सीज

सड़क सुरक्षा अभियान में रसूलपुर पुलिस की सख्ती, 35 वाहन चालकों के चालान, 3 वाहन सीज

फिरोजाबाद।
सड़क सुरक्षा को लेकर फिरोजाबाद पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा 09 जून 2025 को चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में 35 चालकों का चालान किया गया, वहीं 03 वाहनों को सीज कर 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य बिना लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट व यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करना है। अभियान के तहत नगर क्षेत्र के अति व्यस्तम क्षेत्रों एवं स्कूल-कोचिंग के आसपास चेकिंग की गई। इस दौरान 155 वाहनों की जांच की गई।

स्पॉट पर की गई कार्रवाई में:

बिना लाइसेंस व नंबर प्लेट के 35 चालकों का चालान

03 वाहनों को सीज कर धारा 207 एमवी एक्ट में कार्रवाई

✅ चेकिंग टीम का नेतृत्व

अभियान में थाना रसूलपुर के प्रभारी श्री अमित आनंद, उपनिरीक्षकगण, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, सहित कुल 14 अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।

टीम में शामिल रहे प्रमुख अधिकारी:
🔹 अमित आनंद, थाना प्रभारी रसूलपुर
🔹 श्रीकांत कटारिया, उपनिरीक्षक
🔹 विपिन कुमार, उपनिरीक्षक
🔹 706 अंकुर यादव, कांस्टेबल
🔹 434 अशोक कुमार, कांस्टेबल
🔹 88 विवेक कुमार आदि।

फिरोजाबाद पुलिस का यह अभियान आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने व ट्रैफिक अव्यवस्था पर नियंत्रण पाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!