A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय पर होगी सख्त कार्रवाई

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। कलेक्टर संदीप जी आर ने नई पहल करते हुए कहा कि सभी 104 कम्पोजिट मदिरा दुकानों पर क्यूआर कोड चस्पा होगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से शिकायत दर्ज कराने भी अपील की। कलेक्टर ने निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय पर सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती कीर्ति दुबे को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जिला सागर अंतर्गत कम्पोजिट मदिरा दुकानों पर निर्धारित अधिकतम विक्रय दरों से अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने तथा मदिरा उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर मदिरा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता एवं दायित्व होने से इस प्रकार की शिकायतों के निराकरण हेतु मदिरा दुकानों पर मदिरा की विक्रय दरें एवं विक्रय दरों के सत्यापन हेतु क्यूआर कोड चस्पा किये जाने की व्यवस्था प्रावधानित की गयी है। सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती कीर्ति दुबे ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर प्रावधानित की गयी व्यवस्था अंतर्गत जिले में संचालित समस्त 104 कम्पोजिट मदिरा दुकानों से निर्धारित दरों पर ही मदिरा का विक्रय हो, इस उददेश्य से सभी कम्पोजिट मदिरा दुकानों पर विभाग द्वारा दुकानवार क्यूआर कोड तैयार कराये जाकर सभी मदिरा दुकानों पर चस्पा कराये जा चुके है जिससे मदिरा उपभोक्ताओं को मदिरा के वांछित ब्राण्ड/लेबिल की वर्तमान निर्धारित विकय दरों की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। विकय मूल्य के उल्लंघन की स्थिति में जिला आबकारी कार्यालय अथवा सी.एम. हेल्पलाईन (181) पर तदाशय की शिकायत दर्ज करा सकते है।IMG 20250607 WA0013 2

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!