
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमति कीर्ति दुबे के मार्गदर्शन में एवं मंडल प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर एस बुंदेला के नेतृत्व में वृत्त बंडा अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक दबिश दी गई। ग्राम घटिया हनौता थाना बंडा में आरोपी हीरा सिंह के रिहायशी मकान से 50 पाव देशी मदिरा मसाला तथा ग्राम घोघरा थाना बंडा में आरोपी राम सिंह के रिहायशी मकान से 150 पाव देशी मदिरा मसाला (देशी मदिरा मसाला प्रिंस ओरेंज प्रदाय क्षैत्र दमोह) बरामद किया जाकर म.प्र. आब. अधि. के तहत 2 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किये गए, इस प्रकार जप्त कुल मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 21000/- रु है । उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक रामाश्रय चतुर्वेदी,आब. आर सतीश सिंह,विकास साहू,आरती पटेल उपस्थित रहे।





