उत्तर प्रदेशबस्ती

बस्ती जेल में बंद अधिवक्ता बृजेश अवस्थी की मौत

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। बस्ती।।

बस्ती जेल में बंद अधिवक्ता बृजेश अवस्थी की मौत, जेल प्रशासन ने बताया कई दिनों से बीमार चल रहे थे बृजेश अवस्थी, सुबह 5 बजे अचानक सीने में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती हुए, इलाज के दौरान मौत, बृजेश अवस्थी पर कई फर्जी बैनामा कर आधा दर्जन से अधिक लोगों की जमीन हड़पने का था आरोप।

वकील कैदी की जिला कारागार में बिगड़ी थी तबियत।जिला कारागार में गोली चलने की फैलाई गई थी भ्रामक सूचना।वकील कैदी को आनन फानन में बस्ती जिला अस्पताल लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी। कैदी बृजेश अवस्थी के ऊपर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में 419,420 समेत कुल 40 मुकदमे थे दर्ज। दिसंबर 2024 में कैदी बृजेश अवस्थी को गोंडा जेल से बस्ती जिला कारागार में किया गया था शिफ्ट।

 जेल सूत्रों के मुताबिक, बृजेश को सुबह अचानक सीने में तेज दर्द उठा। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। बृजेश अवस्थी गोंडा का रहने वाला था। उस पर जमीन कब्जाने, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत कई गंभीर मामले दर्ज थे। वह पिछले कुछ समय से बस्ती जिला कारागार में न्यायिक हिरासत में था।

सूत्रों का कहना है कि बृजेश की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। सुबह 7 बजे तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला कारागार से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां लगभग 10 बजे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

जिला प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बृजेश लंबे समय से भू माफिया गतिविधियों में शामिल था। प्रशासन की माफियाओं की सूची में उसका नाम दर्ज था। उसकी मौत के बाद जेल में बंद हाई-प्रोफाइल कैदियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

बृजेश अवस्थी पर 40 मुकदमे दर्ज थे

बृजेश अवस्थी के ऊपर फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में 419, 420 समेत कुल 40 मुकदमे दर्ज थे। दिसंबर 2024 में कैदी बृजेश अवस्थी को गोंडा जेल से बस्ती जिला कारागार में शिफ्ट किया गया था। तब से वह इसी जेल में बंद थे।

जिला कारागार अधीक्षक एसपी मिश्रा ने पूरे मामले पर दी जानकारी।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!