A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

एक ही दिन में 50 सीमा स्तंभ लगाकर तमकुहीराज प्रशासन ने रचा कीर्तिमान

कुशीनगर। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील तमकुहीराज में बुधवार को विशेष सीमांकन अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत राजस्व विभाग की टीम ने रिकॉर्ड समय में एक ही दिन में 50 सीमा स्तंभों का स्थापन कर प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भूमि विवादों की रोकथाम तथा सीमाओं की स्पष्ट पहचान सुनिश्चित करना था। अभियान में लेखपालों, कानूनगो तथा राजस्व निरीक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस पहल का समर्थन किया और प्रशासनिक कार्य में सहयोग प्रदान किया।

जिलाधिकारी ने टीम को इस सफल अभियान के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह के प्रयास आमजन में शासन के प्रति विश्वास को सशक्त करते हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!