
🟥#ब्रेकिंग | देहरादून में आशियाना गेस्ट हाउस बना देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ कर 6 गिरफ्तार
✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह, संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ | उत्तर प्रदेश महामंत्री – भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद | 📞 संपर्क: 8217554083
देहरादून। राजधानी देहरादून के राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस से देह व्यापार का बड़ा नेटवर्क संचालित होने का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस की छापेमारी में इस गेस्ट हाउस को अवैध सेक्स रैकेट का केंद्र पाया गया, जहां महिलाओं और युवतियों को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कर उनसे वसूली की जाती थी। इस संगठित गिरोह में शामिल लोग ग्राहकों को फोन पर महिलाओं की जानकारी देते थे और फिर कमीशन लेकर उनका सौदा तय करते थे।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 6 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार की गई है:
👉 गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची:
1️⃣ तापस शाहू (उम्र 31)
पुत्र स्व. सीताराम शाहू
निवासी – ग्राम शांतडा, थाना रामनगर, जिला ईस्ट मिदनापुर, पश्चिम बंगाल
2️⃣ कमलेश साहनी (उम्र 22)
पुत्र कतलाल साहनी
निवासी – रागवा, थाना सिमवाड़ा, जिला दरभंगा, बिहार
3️⃣ निका देवी (उम्र 24)
पत्नी कमलवीर साहनी
निवासी – रागवा, थाना सिमवाड़ा, जिला दरभंगा, बिहार
4️⃣ संजीत कुमार (उम्र 43)
पुत्र गंगोरी प्रसाद
निवासी – कमलवीधा, थाना अररिया, जिला शिवपुरा, पटना, बिहार
5️⃣ गुल्ली देवी (उम्र 40)
पत्नी विन्देश्वर साहनी
निवासी – सुहागपुर चौक, थाना प्लासी, जिला अररिया, बिहार
हाल निवासी – सी ब्लॉक कॉलोनी, निकट काली मंदिर, रायपुर, देहरादून
6️⃣ मनु गुरंग (उम्र 32)
पुत्री भीम बहादुर गुरंग
निवासी – दलसिंहपारा टी गार्डन, जलपाइगुड़ी, पश्चिम बंगाल
हाल निवासी – प्रेमनगर, देहरादून
🔍 गेस्ट हाउस बना था देह व्यापार का केंद्र
पुलिस जांच में सामने आया कि यह गेस्ट हाउस लंबे समय से अवैध गतिविधियों का अड्डा बना हुआ था। ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर महिलाओं की तस्वीरें भेजी जाती थीं, फिर सौदा तय कर उन्हें गेस्ट हाउस बुलाया जाता था। इसके एवज में दलाल कमीशन लेकर महिलाओं को ग्राहक के कमरे में भेजते थे।
📢 प्रशासन सख्त, रैकेट के अन्य सरगनाओं की तलाश जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सुनियोजित देह व्यापार गिरोह है जिसमें अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। उनकी तलाश के लिए टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गई है। गेस्ट हाउस संचालक और मालिक की भूमिका भी जांच के घेरे में है।
📌 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ की टीम इस खबर पर पल-पल की अपडेट दे रही है। प्रशासन से उम्मीद है कि देहरादून जैसे शिक्षित शहर में ऐसे घिनौने रैकेट के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।
📞 संपर्क: 8217554083
🗞️ वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ – सच्ची पत्रकारिता, ज़मीनी सच्चाई के साथ



