A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत की शीर्ष खुफिया एजेंसी RAW को मिला नया प्रमुख IPS श्री पराग जैन को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

जैन समाज के लिए गर्व का पल — हार्दिक बधाई

भारत की शीर्ष खुफिया एजेंसी RAW को मिला नया प्रमुख
IPS श्री पराग जैन को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी
जैन समाज के लिए गर्व का पल — हार्दिक बधाई!

जैन समाज के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि 1989 बैच के पंजाब कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी श्री पराग जैन जी को भारत की शीर्ष खुफिया एजेंसी — RAW (Research & Analysis Wing) — का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर जैसे अत्यंत संवेदनशील और सफल मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, और वर्तमान में एविएशन रिसर्च सेंटर (ARC) के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। अब वे 1 जुलाई से RAW चीफ के रूप में देश की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी संभालेंगे।

🟤 यह न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि सम्पूर्ण जैन समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
उनकी नियुक्ति यह सिद्ध करती है कि निष्ठा, समर्पण और संयम से कोई भी व्यक्ति सर्वोच्च शिखरों तक पहुँच सकता है।

🙏 पराग जैन जी को अनेक शुभकामनाएँ और जैन समाज को ढेरों बधाइयाँ!
वह निरंतर राष्ट्र सेवा में सफलता की ऊँचाइयाँ छुएं — यही हमारी मंगलकामना है।
जेठमल मुथा वंदेभारत लाईव्ह टीव्ही न्यूज पुणे जिल्ला प्रमुखImgResizer 20250630 1154 01935

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!