A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेमहाराष्ट्र

श्री महर्षि विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव,शपथ ग्रहण समारोह तथा स्थापना दिवस समारोह

 

 

IMG 20250710 WA0047 1

संजय पारधी चंद्रपूर
चंद्रपूर : महर्षि मंदिर में दाताला स्थित मुख्य शाखा में गुरु पूर्णिमा उत्सव, स्थापना दिवस समारोह तथा शपथ ग्रहण समारोह बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया । इस कार्यक्रम में गुरु पूर्णिमा उत्सव में शामिल होने के लिए विशेष अतिथी के रूप में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर चंद्रपुर के डॉ श्री नितिन व्यवहारे जी उपस्थित थे साथ ही अध्यक्ष श्री गिरीश चांडक , उपाध्यक्षा श्रीमती वसुधा कंचर्लावार मैडम , सचिव श्री दत्तात्रेय कंचर्लावार सर ,सदस्य श्री वीरेंद्र जयस्वाल सर, ‌श्री अनुपम चिलके सर , श्रीमती अलका चांडक मैडम ,प्राचार्या श्रीमती श्रीलक्ष्मी मूर्ति मैडम,उपप्राचार्या श्रीमती निशा मेहता मैडम तथा अन्य माननीय सदस्य उपस्थित थे । इस अवसर पर मुख्य अतिथि तथा अन्य सदस्यों ने विद्यालय में आयोजित ध्यान, प्राणायाम में भाग लिया। सर्वप्रथम कक्षा दसवीं की छात्रा श्रीजा चौधरी ने गुरु पूर्णिमा पर अपने विचार प्रस्तुत किये ।उन्होंने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए हमारे जीवन को लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए गुरु की उपस्थिति को सर्वोपरि माना । इसके बाद कक्षा छठवीं ,सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए मनमोहक गीत प्रस्तुत किया । माननीय विशेष अतिथी डॉ श्री. नितिन व्यवहारे जी ने अपने भाषण में विद्यालय में दी जाने वाली भारतीय संस्कृति तथा शिक्षा की तारीफ की और गुरु पूर्णिमा की सभी लोगों को बधाई दी साथ ही उन्होंने विद्यालय के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए बहाने न बनाकर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया । श्री गिरीश चांडक सर ने उन्हें स्मृति चिन्ह देखकर उनका सम्मान भी किया। विद्यालय के स्थापना दिवस तथा शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर माननीय आमदार, राजुरा श्री देवराज जी भोंगळे और उनकी पत्नी श्रीमती अर्चना देवराज जी भोंगळे जी उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करने के पश्चात मुख्य अतिथियों के स्वागत में एक आकर्षक और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया । मुख्य अतिथि मा. देवराजजी भोंगळे का स्वागत संस्थाध्यक्ष श्री. गिरीश चांडक द्वारा किया गया। तथा विशेष अतिथि श्री. नितिन व्यवहारे का स्वागत सचिव श्री दत्तात्रय कंचर्लावार ने किया। साथ ही मुख्य अतिथि ने विद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर ‘सिल्वर जुबली लोगो’ का उद्घाटन किया जो विद्यालय के 25वे वर्षगाँठ के लिए तैयार किया गया था । तालियों के गड़गड़ाहट के साथ कार्यक्रम में विद्यार्थी तथा अन्य शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर माननीय सदस्यों ने पर केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी । इस अवसर पर विद्यालय में नवनिर्वाचित छात्र परिषद के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था । नवनिर्वाचित छात्र प्रमुख ,छात्रा प्रमुख विद्यालय के हाउस प्रमुख तथा क्लब सेक्रेटरियों को बैचेस शैशेस तथा फ्लेग प्रदान किए गए । विद्यालय के छात्र प्रमुख के रूप में लौकिक भूषणवारऔर छात्रा प्रमुख के रूप में धनश्री तलहार की नियुक्ति की गई। भगत हाउस प्रमुख के रूप में कुमारी उन्नति पिंपलकर और मास्टर आशुतोष कष्टी की नियुक्ति हुई। तिलक हाउस प्रमुख के रूप में कुमारी सुहाना देबनाथ और मास्टर अवधूत धर्मपुरिवार की नियुक्ति की गई ।गांधी हाउस प्रमुख के रूप में कुमारी अनुष्का बासुराय और मास्टर वेदांग मार्लीवार की नियुक्ति की गई ।नेहरू हाऊस प्रमुख के रूप में कुमारी आराध्या भोंगले और मास्टर प्रणीत मानकर की नियुक्ति की गई । इसके साथ ही मैंथ्स क्लब सेक्रेटरी के रूप में कुमारी मोनाली खांडोकर तथा अक्षीत माडूरवार की नियुक्ति की गई ।साइंस क्लब सेक्रेटरी के रूप में कुमारी अदिति नंदनवार और मास्टर तेजस उत्तरवार की नियुक्ति की गई । लिटरेरी क्लब सेक्रेटरी के रूप में कुमारी आभा ईश्वरकर तथा मास्टर साम्यजय कार की नियुक्ति की गई । स्पोर्ट्स क्लब सेक्रेटरी के रूप में कुमारी दिव्यंका दुर्गे और मास्टर अनय मुने की नियुक्ति की गई । इको क्लब सेक्रेटरी के रूप में कुमारी वेदांती दुरडकर और मास्टर वेदांत टेमकर की नियुक्ति की गई ।कल्चरल क्लब सेक्रेटरी के रूप में कुमारी मनस्वी अग्रवाल और मास्टर शान शेख की नियुक्ति की गई । डिसिप्लिन क्लब सेक्रेटरी के रूप में कुमारी ऋतुजा कामले और मास्टर रूद्र हनमलवार की नियुक्ति कर गई ।स्टूडेंट सेफ्टी सेक्रेटरी के रूप में कुमारी संवेगा भगत और मास्टर प्रणीत बोरकर की नियुक्ति की गई । हेल्थ एंड वैलनेस क्लब सेक्रेटरी के रूप में कुमारी अनन्या सिंह और मास्टर हर्षित बजाज की नियुक्ति की गई ।
मुख्य अतिथि श्री देवराव जी भोंगले ने अपने भाषण में विद्यालय की स्थापना दिवस के अवसर पर ,गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तथा छात्र प परिषद के शपथ के तिहेरी संगम के लिए बधाई दी । विद्यालय द्वारा शिक्षा संस्कृति और संस्कार के लिए किए जाने वाले कार्यों की उन्होंने तारीफ भी की । श्री महर्षि विद्या मंदिर
को एक श्रेष्ठ स्कूल के रूप दर्शाते हुए कहा की यहाँ होनहार विद्यार्थियों के साथ में सुसंस्कृत विद्यार्थियों को तैयार किया जाता है । जो देश और समाज के लिए एक बहुमूल्य धरोहर के रूप में है । उन्होंने आचार्य द्रोणाचार्य और अर्जुन और एकलव्य का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों के लिए उनके जीवन में गुरु की महिमा को प्रकट की । छात्र परिषद के चुनाव की तारीफ करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतंत्र के चुनाव प्रक्रिया सीखने के लिए विद्यालय के कार्यों की प्रशंसा की । साथ ही आने वाले भविष्य में विद्यालय द्वारा एक इतिहास के रचने की शुभकामनाएँ दी ।
माननीय श्री गिरीश चांडक सर जी ने अपने भाषण में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शिक्षकों को बधाई दी । 25 साल के विद्यालय के इस सफर में देखे गए विद्यालय के सारे उतार-चढ़ाव का उन्होंने वर्णन करते हुए विद्यालय के शिक्षकों की उनके कार्यों के लिए सराहना की । दत्तात्रेय कंचर्लावार सर ने अपने भाषण में 25 साल की सफर में विद्यालय द्वारा किए गए सारे कार्यों का श्रेय यहाँ के शिक्षकों तथा प्राचार्या और उपप्राचार्या को दिया । साथ ही विद्यार्थियों को विद्यालय का गौरव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया ।
इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती प्रणिता बल्लेवार, पूनम अहीर ने किया आभार प्रदर्शन विद्यालय की शिक्षिका विधि राज ने किया । कला शिक्षकों और क्रीडा शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभाई । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षिकाओं ने भाग लिया । संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्या और उपप्राचार्या की मार्गदर्शन में आयोजित किया गया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!