A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरे

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक की मौत।

 

 

दुमका हंसडीहा मुख्य मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खसिया और चंद्रदीप के बीच स्थित जोरिया पुल पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक और घायल दोनों युवक गोड्डा जिला अंतर्गत सरोनी बाजार के निवासी बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार उम्र 22 वर्ष और मुकेश कुमार उम्र 25 वर्ष नामक दो युवक एक मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स, रजिस्ट्रेशन नंबर (जे एच 04 एम 0942) पर सवार होकर बाबा बासुकीनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर वापस अपने घर लौट रहे थे। सुबह करीब 5.30 बजे जैसे ही वे चंद्रदीप गांव पार कर जोरिया पुल के समीप पहुंचे, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। और मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों तथा गोड्डा जिला से बासुकीनाथ धाम पूजा अर्चना करने आये लोगों ने मानवीयता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते घायल युवक को एम्बुलेंस सेवा मिल गयी होती तो शायद एक जान बचाई जा सकती थी।
अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही प्रिंस कुमार ने दम तोड़ दिया, जबकि मुकेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। दोनों युवक अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन कर घर लौट रहे थे, लेकिन सड़क हादसे ने उनके परिवारों पर गहरा दुख छोड़ दिया। इस घटना ने एक बार फिर राज्य के राजमार्गों पर वाहन संचालन की अनियमितता और सड़क सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। आए दिन घट रही दुर्घटनाएं यह बताने के लिए काफी हैं कि प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा उपायों में अभी भी भारी कमी है। घटना की जानकारी जैसे ही हंसडीहा थाना पुलिस को मिली वैसे ही हंसडीहा थाना पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल में जुट गई

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!