A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

विधायक रौशनलाल चौधरी के पहल पर खपिया गांव को मिला नया ट्रांसफार्मर।।

IMG 20250710 WA0050 1विधायक रौशनलाल चौधरी के पहल पर खपिया गांव को मिला नया ट्रांसफार्मर।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के निकटवर्ती बुंडू पंचायत के खपियाटोला सुखलकठवा में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी  के पहल पर 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है।जिसका विधिवत उद्घाटन आजसू पार्टी के केरेडारी प्रखंड सचिव मोहन कुमार ने नारियल फोड़कर किया।ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरे गांव मे अंधकार का माहौल था,जिसकी जानकारी लोगों ने स्थानीय विधायक रौशनलाल चौधरी को दिया,जिसके बाद विधायक ने तत्काल करवाई करते हुए विभाग से संपर्क कर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।ट्रांसफार्मर का स्विच ऑन होते ही गांव के लोगों में खुशी देखी गई।इस कार्य हेतु गांव के लोगों ने विधायक रौशनलाल चौधरी के प्रति आभार प्रकट किया है।उद्घाटन के मौके पर मुख्य रूप से महादेव तुरी, सुनील तिर्की,धनेश्वर  महतो, कुलदीप महतो,अर्जुन तुरी, पुरन तिर्की,अर्जुन महतो, बिग्गा बेक सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!