झारखंडरांचीसबसे हाल की खबरेंसमाज और विकास

सफाई अभियान व पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित, आचार्य शशिकांत मिश्रा व विनय कुमार केशरी को मिली नई जिम्मेदारी

रांची छात्र क्लब ग्रुप (सामाजिक संस्था) की ओर से न्यू मधुकम, रातू रोड पिस्का मोड़ में स्वच्छता अभियान एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रांची छात्र क्लब ग्रुप (सामाजिक संस्था) की ओर से न्यू मधुकम, रातू रोड पिस्का मोड़ में स्वच्छता अभियान एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण मंच के संरक्षक शुभम चौधरी ने की। इस अवसर पर मानव अधिकार मिशन के रामगढ़ जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार गुप्ता, विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांस, अवधेश शर्मा, अरविंद शर्मा, अशोक शर्मा, पिंटू शर्मा, रमेश मिस्त्री, श्रवण कुमार, जोगिंदर उरांव, नमिता देवी एवं कुमारी शीला सहित कई लोग उपस्थित रहे।IMG 20260805 WA0044कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संतोष कुमार श्रेयांस ने सावन माह में लोगों से अपने घरों और मंदिरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा बोल बम कांवड़ियों का भव्य स्वागत करने की अपील की। वहीं रूपेश कुमार गुप्ता और जोगिंदर उरांव ने सामाजिक कार्यों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में मंदिरों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

IMG 20260805 WA0043इस दौरान छात्र क्लब ग्रुप का विस्तार करते हुए रांची के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आचार्य शशिकांत मिश्रा को छात्र क्लब हरे राम हरे कृष्ण मंच का वरीय संरक्षक तथा समाजसेवी विनय कुमार केशरी को छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच का संरक्षक मनोनीत किया गया। संस्था ने दोनों से सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा जताई।IMG 20260805 WA0042

कार्यक्रम के समापन पर सावन माह के दौरान पौधारोपण, पौधा वितरण, स्वच्छता अभियान तथा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!