A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

पिपरवार के बेती से 18 श्रद्धालुओं का जत्था 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पर हुऐ रवाना।।

IMG 20250710 WA0045पिपरवार के बेती से 18 श्रद्धालुओं का जत्था 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पर हुऐ रवाना।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बेंती पंचायत से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के पावन अवसर पर 18 श्रद्धालुओं का एक विशेष जत्था भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग और भगवान विष्णु के चार प्रमुख धामों के दर्शन हेतु रवाना हुआ।सभी श्रद्धालु खलारी रेलवे स्टेशन से एक साथ जयकारे के साथ रवाना हुए।यह धार्मिक यात्रा श्रद्धा,भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण वातावरण में मंगल कामनाओं के साथ शुरू हुई।इस यात्रा की शुरुआत महाराष्ट्र के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग से की जाएगी।इसके उपरांत श्रद्धालु भीमाशंकर,घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग तथा शिरडी में साईं बाबा के दर्शन करेंगे। जिसके उपरांत यह जत्था दक्षिण भारत की ओर प्रस्थान करते हुए तमिलनाडु में स्थित रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेगा। यह यात्रा रामेश्वरम से आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी धाम तक पहुंचेगी, जहां भगवान विष्णु के स्वरूप श्री वेंकटेश्वर के दर्शन होंगे।इसके बाद श्रद्धालु श्रीशैलम में स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर इस आध्यात्मिक यात्रा को आगे बढ़ाएंगे।इस यात्रा के अंत में सभी 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धामों के दर्शन पूर्ण कर श्रद्धालु पिपरवार लौटेंगे।इस पुण्य यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में अभय केशरी,नितेश प्रजापति,तूफान भुइयां, रामजी केशरी,पवन केशरी, ओमप्रकाश साव,पंकज केशरी,नीरज केशरी,रोहित केशरी,सुनील केशरी,सीकेंद्र केशरी,सत्यम केशरी,अंकुश केशरी,मनीष केशरी,आशीष केशरी,आदर्श केशरी,सुनील साहू एवं धनेश मुंडा सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है।श्रद्धालुओं ने यात्रा से पूर्व सामूहिक रूप से क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद लिया और सफल एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की गई।स्थानीय लोगों ने इस धार्मिक पहल को अनुकरणीय बताते हुए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!