A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंड

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल कमिटी मगध संघमित्रा आम्रपाली चंद्रगुप्त एनके एरिया ने जताया गहरा शोक।।

FB IMG 1752242188978 IMG 20250711 WA0236 झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल कमिटी मगध संघमित्रा आम्रपाली चंद्रगुप्त एनके एरिया ने जताया गहरा शोक।।

संवाददाता/राशीद अंसारी खलारी

खलारी। पूर्व मंत्री चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे और मिथलेश सिंह बिहार मजदूर कामगार यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष का निधन मजदूरों के लिए दुःख है। पलामू के विश्रामपुर से 6 बार विधायक रहे थे ददई दुबे, धनबाद लोकसभा सीट से सांसद, इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके है ददई दुबे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हुआ निधन। दो महान नेता मजदूरों के मसीहा का आकस्मिक निधन होना समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है रैयत विस्थापित मोर्चा केंद्रीय समिति और झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल कमिटी मगध संघमित्रा आम्रपाली चंद्रगुप्त एनके एरिया पिपरवार गहरी शोक संवेदन प्रकट करती है। इस दुख के घड़ी में ईश्वर उनके परिवार के लोगों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।कोयलांचल के मजदूरों किसानों एवम आम आवाम की आवाज के रूप में हमेशा स्वर्गीय दुबे जी एवं मिथलेश सिंह याद किए जाएंगे एन के पिपरवार क्षेत्र से उनका गहरा लगाव रहा है । इस अवसर पर शोक व्यक्त करनेवालो में इकबाल हुसैन,मनोज चंद्रा, बिगन सिंह भोगता,रंथु उरांव,रामचंद्र उरांव,परमेश्वर गझू, बिनोद गंझू,मोहर उरांव,सुभाष यादव,गणेश प्रसाद,निरंजन राणा,आदित्य साहू,उमेश गंझु तस्दीक आलम सामिल थे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!