उत्तर प्रदेशकुशीनगर

जिला स्तर पर पत्रकारों और प्रशासन के बीच संवाद बढ़ाने की पहल, स्थायी समिति के गठन का आदेश

कुशीनगर । उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग ने पत्रकारों और जिला प्रशासन के बीच समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की है। विभाग द्वारा सभी जनपदों में “जिला स्तरीय स्थायी समिति” के गठन एवं उसकी मासिक बैठक के नियमित आयोजन के निर्देश जारी किए गए हैं।

इस संबंध में जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जनपद स्तर पर प्रेस की स्वतंत्रता एवं उत्तरदायित्व के बीच संतुलन बनाए रखने तथा संवाद को और प्रभावशाली बनाने हेतु यह समिति जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित की जाएगी। समिति की बैठकें प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएंगी, ताकि पत्रकारिता से जुड़ी समस्याएं, सुझाव और सहयोगात्मक प्रयासों पर सकारात्मक चर्चा की जा सके।

सूचना निदेशक विशाल सिंह द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में सभी जिला सूचना अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने जनपद में इस समिति का गठन सुनिश्चित करें तथा एक सप्ताह के भीतर गठन व बैठक आयोजन से संबंधित विवरण शासन को उपलब्ध कराएं।

यह कदम पत्रकारिता और प्रशासन के बीच पारदर्शिता, संवाद एवं सहयोग को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है, जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और मजबूती मिलेगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!