

रामगढ़-दुमका मुख्य मार्ग पर मजडीहा मोड़ के पास बीते रात लगभग 3 बजे एक गिट्टी लदा तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हाईवा के ड्राइवर तथा खलासी बाल-बाल बच गए हैं।
थाना प्रभारी मनीष कुमार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ड्राइवर तथा खलासी सुरक्षित हैं तथा हाईवा को सुरक्षित उठा लिया गया है।
[yop_poll id="10"]




