
फास्टैग के नए नियम सामने कांच पर नहीं लगाने पर ब्लैकलिस्ट
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने फास्टैग के दुरुपयोग को रोकने के लिए नए नियम लागू किए हैं।
*नए नियम क्या हैं?
अब अगर कोई ड्राइवर फास्टैग को गाड़ी की विंडशील्ड पर नहीं चिपकाता और उसे हाथ में रखकर टोल प्लाजा पर दिखाता है, तो उसका फास्टैग ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
*क्यों लाया गया है यह नियम?
कुछ ड्राइवर जानबूझकर फास्टैग को विंडस्क्रीन पर नहीं चिपकाते और इसे हाथ से दिखाकर स्कैन कराते हैं। इससे ज्यादा समय लगता है और टोल प्लाजा पर जाम लगता है।
*क्या होगा अगर कोई ड्राइवर ‘लूज फास्टैग’ इस्तेमाल करता पकड़ा गया?
NHAI ने टोल कलेक्शन एजेंसियों को एक खास ईमेल ID दी है, जिसके जरिए वे तुरंत ऐसे फास्टैग की जानकारी दे सकते हैं। इसके बाद NHAI उस फास्टैग को ब्लैकलिस्ट या हॉटलिस्ट कर देगी, जिससे वह काम करना बंद कर देगा।
*नियम कब से लागू हो रहा है?
NHAI ने 11 जुलाई 2025 को इसकी घोषणा की थी। टोल कलेक्शन एजेंसियों को तुरंत ऐसे फास्टैग की रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। NHAI के नए नियम फास्टैग के दुरुपयोग को रोकने और टोल कलेक्शन को सुचारु रूप से चलाने के लिए जरूरी हैं। अब ड्राइवरों को फास्टैग को सही तरीके से इस्तेमाल करना होगा।
