
आंगनवाड़ी चलो अभियान
जतन संस्थान द्वारा संचालित पहला कदम परियोजना एवं आईसीडीएस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में देवगढ़ ब्लॉक में चलो आंगनवाड़ी चलो अभियान का आयोजन किया जा रहा है । परियोजना के ब्लॉक समन्यवक प्रदीप सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों पर नामांकन बढ़ाने तथा नियमित रूप से बच्चो को आंगनवाड़ी से जोड़ना है एवं समुदाय की आंगनवाड़ी केंद्रों पर भागीदारी को बढ़ाना है , जिससे की अधिक से अधिक 3 से 6 वर्ष के आयु के बच्चो को शालापुर्व शिक्षा से जोड़ा जा सके तथा स्कूल जाने से पूर्व उनकी नींव मजबूत बना सके ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे । आंगनवाड़ी एक नर्सरी स्कूल की तरह है जहाँ सभी बच्चों को भेदभाव मुक्त समान अवसर मुहैया करवाते हुए खेल – खेल में पढना – लिखना सिखाया जाता है, यहीं से बच्चे उठना – बैठना सीखते हैं और उनकी केंद्र व स्कूल पर आने की नियमितता की आदत बनती हैं। आईसीडीएस कार्यालय देवगढ़ से शुरू होकर अभियान विजयपुरा , दौलपुरा , आंजना , कुंदवा , पारडी , ताल , लसानी , ईशरमंड , काकरोद, सोहनगढ़ , नराना , माद होकर अभियान सांगावास पंचायत में पहुंचा । कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओ , अभिभावकों , भामाशाह के साथ नारो के साथ रैली निकाली गई , ग्रामबैठक का आयोजन हुआ , टेंपो व माइक के द्वारा संबोधन के साथ घर – घर जाकर पीले चावल व पेंपलेट के देकर समस्त ग्रामवासियों से बच्चो को आंगनवाड़ी केंद्रों पर नामांकित करवाने का आग्रह किया गया । संस्थान से मदन , हितेश , परमेश्वर मौजूद रहे ।











