A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

*कतरास: रामकनाली ओपी क्षेत्र में युवती ने फांसी लगाकर दी जान* धनबाद जिले के कतरास अंतर्गत रामकनाली ओपी थाना क्षेत्र की प्योर बस्ती में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। स्थानीय निवासी मनेश दास की 21 वर्षीय पुत्री उर्मिला कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, उर्मिला बुधवार की दोपहर अपने कमरे में थी। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़ने पर देखा गया कि उर्मिला फंदे से झूल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही रामकनाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। *आत्महत्या कोई समाधान नहीं है* उर्मिला जैसी घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं। आज की युवा पीढ़ी कई बार मानसिक तनाव, पारिवारिक दबाव, पढ़ाई या रिश्तों में असफलता के चलते आत्महत्या जैसे कदम उठा लेती है। लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि हर समस्या का हल है, बस हिम्मत और मदद की ज़रूरत है। कोयलांचल क्राईम न्यूज संवाददाता श्रीकांत कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।। यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव या अवसाद से जूझ रहा है, तो कृपया चुप न रहें। परिवार से बात करें, दोस्तों से साझा करें, या किसी मनोवैज्ञानिक सलाहकार से मदद लें। भारत में कई हेल्पलाइन सेवाएं मुफ्त और गोपनीय रूप से सहायता प्रदान करती हैं। एक बार बात करके देखिए, शायद जिंदगी फिर मुस्कुराना सीख जाए

 

 

धनबाद जिले के कतरास अंतर्गत रामकनाली ओपी थाना क्षेत्र की प्योर बस्ती में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। स्थानीय निवासी मनेश दास की 21 वर्षीय पुत्री उर्मिला कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

 

परिजनों के अनुसार, उर्मिला बुधवार की दोपहर अपने कमरे में थी। काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़ने पर देखा गया कि उर्मिला फंदे से झूल रही थी।

 

घटना की सूचना मिलते ही रामकनाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

 

आत्महत्या कोई समाधान नहीं है

 

उर्मिला जैसी घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं। आज की युवा पीढ़ी कई बार मानसिक तनाव, पारिवारिक दबाव, पढ़ाई या रिश्तों में असफलता के चलते आत्महत्या जैसे कदम उठा लेती है। लेकिन यह याद रखना जरूरी है कि हर समस्या का हल है, बस हिम्मत और मदद की ज़रूरत है।

 

कोयलांचल क्राईम न्यूज संवाददाता श्रीकांत कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।।

 

यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव या अवसाद से जूझ रहा है, तो कृपया चुप न रहें। परिवार से बात करें, दोस्तों से साझा करें, या किसी मनोवैज्ञानिक सलाहकार से मदद लें। भारत में कई हेल्पलाइन सेवाएं मुफ्त और गोपनीय रूप से सहायता प्रदान करती हैं।

 

एक बार बात करके देखिए, शायद जिंदगी फिर मुस्कुराना सीख जाए

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!