उत्तर प्रदेशबस्ती

कांवरियों की दो मोटरसाइकिल आमने-सामने आपस में टक्कर से दो की मौत अन्य घायल

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। कांवरियों की दो मोटरसाइकिल आमने-सामने आपस में टक्कर से दो की मौत अन्य घायल।।

बस्ती।। नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बसहवा नेशनल हाईवे गोटवा के पास हुये दो मोटर साईकिल मे आमने सामने जोरदार टक्कर। तीन कवरिया हुए गंभीर रूप से घायल, घायलों को एंबुलेंस की मदद से पहुंचाया गया जिला अस्पताल। इलाज के दौरान दो लोगों की हुई मौत बाकी लोगों की स्थिति गंभीर मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार उर्फ ठूंनठुन यादव पुत्र राम उजागीर यादव उम्र 32 वर्ष ग्राम भीटिया भकोसा थाना दूधारा जिला संत कबीर नगर आकाश यादव पुत्र भोला यादव उम्र 20 वर्ष अर्जुन यादव पुत्र लहुरी यादव उम्र 24 वर्ष पता एक मोटर साईकिल पर सवार थे तथा दूसरी मोटर साईकिल से महेंद्र पुत्र राम जियावान ग्राम बक्सर थाना नगर जिला बस्ती थे जिसमे राजकुमार उर्फ ठूंनठुन यादव पुत्र राम उजागीर यादव उम्र 32 वर्ष ग्राम भीटिया भकोसा थाना दूधारा जिला संत कबीर नगर तथा महेंद्र पुत्र राम जियावान ग्राम बक्सर थाना नगर जिला बस्ती की मृत्यु हो गयी है। मृतकों के शव को जिला अस्पताल बस्ती के मर्चरी में रखवा दिया गया है। तथा घायल आकाश यादव पुत्र भोला और अर्जुन यादव पुत्र लहुरी को डाक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए BRD मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गय थाना अध्यक्ष नगर ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम है।

Back to top button
error: Content is protected !!