A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

गाजीपुर की छात्रा कंचन कुमारी का प्रोजेक्ट राज्य स्तर पर चयनित, स्वचालित नाली सफाई प्रणाली को मिली सराहना

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज
गाजीपुर। जिले के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में केंद्र सरकार के प्रौद्योगिकी विभाग एवं राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में सदर ब्लॉक के डिलियां स्थित कंपोजिट विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा कंचन कुमारी ने अपने प्रोजेक्ट ‘स्वचालित नाली सफाई प्रणाली’ के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कंचन के प्रोजेक्ट का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया है, जिससे जिले भर में हर्ष और गर्व का माहौल है।

कंचन ने यह प्रोजेक्ट अपनी विज्ञान शिक्षिका डॉ. ऋतु श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तैयार किया। डॉ. ऋतु ने बताया कि यह परियोजना समाज की एक महत्वपूर्ण समस्या – नालियों की सफाई – का सरल व प्रभावी समाधान प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रणाली को बड़े स्तर पर विकसित किया जाए, तो प्रदेश में नालियों के जाम और सफाई की समस्याओं से राहत मिल सकती है।

प्रोजेक्ट की उपयोगिता और नवाचार को देखते हुए ही इसे राज्य स्तर पर चयनित किया गया है। कंचन की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षा विभाग और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता से जिले का नाम रोशन हुआ है।
गाजीपुर की बेटी कंचन ने विज्ञान प्रदर्शनी में लहराया परचम, राज्य स्तर पर पहुंचा स्वचालित नाली सफाई प्रोजेक्ट

Show More

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!