
खगड़िया महेशकुंट : सोमवार शाम को परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने मदारपुर पंचायत के वार्ड न. 7 में करीब 9 लाख 15 हजार रूपये की लागत से बना सीसी रोड के निर्माण कार्य का उन्होंने फीता काटकर उद्घाटन किया । विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शहर और ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा मदारपुर पंचायत में 80 लाख रूपये की लागत से हेल्थ एंड फिट हॉस्पिटल का जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा और महेशकुंट में एन एच 31 के समीप 250 सौ करोड़ की लागत से इंडियन ऑयल कंप्रेस बायोगैस प्लांट जल्द ही बनने जा रहा है इससे महेशकुंट के युवाओं को रोजगार मिलेगा । इस अवसर पर मदारपुर पंचायत के मुखिया ललिता देवी (विजय पासवान) , उपमुखिया अंजनी देवी (विकास यादव), वार्ड सदस्य हीरो पोद्दार और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।

