A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेगोरेला पेंड्राछत्तीसगढ़नागपुरमहाराष्ट्रसबसे हाल की खबरें

प्रकाश साहू बने गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला मंत्री, निखिल परिहार जिला सह मंत्री

20250805 110750
वंदेभारतलाइवटीव न्युज छत्तीसगढ 05/08/2025-: बिलासपुर जिले के तिफरा, झूलेलाल मंगलम परिसर में विश्व हिन्दू परिषद की तीन दिवसीय पूर्णता आवासी बैठक 01 अगस्त से 03 अगस्त 2025 तक आयोजित हुई। विश्व हिन्दू परिषद की इस बैठक में गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले के साथ ही छत्तीसगढ प्रदेश के और विभिन्न जिलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इस बैठक में संगठन की विचारधारा वर्तमान सामाजिक धार्मिक चुनौतियां, तथा उनके समाधान के लिए रणनीतियां भी बनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को शारीरिक मानसिक सामाजिक प्रशिक्षण भी दिया गया। बैठक में गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले से चार सक्रिय, निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विश्व हिन्दू परिषद विभाग मंत्री श्री राजीव शर्मा की अनुशंसा पर विश्व हिन्दू परिषद के शिक्षा वर्ग प्रशिक्षित कार्यकर्ता प्रकाश साहू को गौरेला पेन्ड्रा मरवाही का नया जिला मंत्री बनाया गया। निखिल परिहार को जिला सह मंत्री नियुक्त किया गया। दुर्गा वाहिनी की जिला सह संयोजिका का पदभार कशिश साहू को प्रदान किया गया । सक्रिय कार्यकर्ता बृजेश सोनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस बैठक में मातृशक्ति जिला संयोजिका प्रिया त्रिवेदी भी मौजूद रहीं। इस अवसर पर सभी नए दायित्वधारियों ने बैठक में संगठन के प्रति सेवा समर्पण और पूर्ण निष्ठा जताई। इस अवसर पर आने वाले समय में संगठन के विस्तार, विकास, धर्म जागरण, गौ रक्षा, महिला सशक्तिकरण, संस्कार केंद्र स्थापना, युवा जागरुकता, अभियानो को विभिन्न गावों तक पहुंचाने का संकल्प भी बैठक मे लिया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!