

वंदेभारतलाइवटीव न्युज -: दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में मंगलवार 05 अगस्त सुबह 10:00 बजे एनडीए सांसदों की बैठक शुरू हुई। इस बैठक से पूर्व एनडीए के सांसदों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथसिंह जी ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सभी सांसदों ने “हर हर महादेव के नारे भी लगाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सांसदों को संबोधित करनेवाले हैं। आशा है कि अपने संबोधन मे प्रधानमंत्री जी ऑपरेशन सिंदूर, देश की सुरक्षा चुनौतियों और संसदीय चर्चा के दौरान उठे कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर भी बोल सकते हैं। ज्ञात हो कि संसदीय दल की बैठक 21जुलाई 2025 से शुरू हुई संसद के मानसून सत्र के दरमियान एनडीए की यह पहली बैठक होगी। इस बैठक में सभी एनडीए सांसदों की उपस्थिति अनिवार्य किया गया था। मालूम हो कि एनडीए की बैठक ऐसे वक्त पर हो रही है जबकि उपराष्ट्रपति पद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 07 अगस्त से शुरू होने जा रही है। एनडीए की इस बैठक में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर चर्चा हो सकती है। एनडीए के पास स्पष्ट बहुमत होने से उपराष्ट्रपति पद के लिए उनके उम्मीदवार चयन मात्र एक औपचारिकता भर है।





