A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्रसीहोर

एमपी- सीहोर के कुबेरेशवर धाम में धक्का मुक्की , दो लोगों की मौत

कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, भीड़ में दबने से हुई मौत

20250805 143949

20250805 143714

20250805 143657
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के सीहोर के कुबेरेशवर धाम में मंगलवार 05 अगस्त को भारी भरकम भीड़ के चलते धक्का मुक्की के दौरान दो लोगों की मौत हो जाने की खबर मिली है। जानकारी अनुसार आठ से दस लोग चक्कर और घबराहट होने की शिकायत बाद चिकित्सालय पहुंचे हैं। जिनमे से दो की हालत गंभीर है। हलांकि इस घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मध्यप्रदेश के सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेशवर धाम से बुधवार को कांवड़ यात्रा निकलने वाली थी। जानकारी अनुसार इस कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए एक पहले ही मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण पहुंच रहें हैं। धाम में भंडारे के साथ रूकने और दर्शन करने के लिए जगह कम होने से भीड़ बढ़ने के कारण स्थिति बिगड़ सी गई। जानकारी अनुसार कई जगहों पर अफरा तफरी का माहौल बन गया जिससे तीन लोग नीचे गिर पड़े और भीड़ में दबने से दो की मौत भी हो गई। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश के सीहोर पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेशवर धाम में कल बुधवार को कांवड़ यात्रा होने वाली है। इस कांवड़ यात्रा मे शामिल होने के लिए दूसरे अन्य राज्यों से श्रद्धालु भक्तगण यहां पर पहुंचने लगे है। भीड़ अधिक हो जाने से यह हादसा हो गया।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!