

वंदेभारतलाइवटीव न्युज 05 अगस्त 2025-: छत्तीसगढ प्रदेश के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी ने एक झटका दिया है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बिजली कंपनी की ओर से अब 400 यूनिट तक बिजली खपत पर दिए जा रहे 50 फीसदी बिजली बिल छूट लाभ की सीमा को कम कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह छूट अब केवल 100 यूनिट तक बिजली खपत करने वालों को ही दिया जायेगा। इसका सीधा मतलब है कि जिस महिने में बिजली की खपत 100 यूनिट तक होगी बिजली के बिल मे आधी छूट मिलेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार ऊर्जा विभाग ने 50 फीसदी बिजली बिल छूट योजना में संशोधन किया है। ऊर्जा विभाग का दावा है कि इस संशोधन आदेश से छत्तीसगढ राज्य के 45 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं में से करीब 31 लाख परिवार लगभग 70% को इसका लाभ मिलता रहेगा। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ प्रदेश में 400 यूनिट बिजली खपत पर आधे बिजली की रियायत बिजली के उपभोक्ताओं को मिलता रहा है। तत्कालीन भूपेश बघेल जी की सरकार के समय में 01 मार्च 2019 से उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर आधी छूट की योजना शूरू की गई थी। जिसे बाद में प्रदेश मे भाजपा सरकार बनने के बाद भी यथावत रखा गया था। छत्तीसगढ राज्य में बिजली बिल की दरों में भी बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के अनुसार बिजली उपभोक्ताओं को अब अगस्त 2025 से बढ़े हुए दरों के अनुसार बिजली बिल भरना होगा। जुलाई माह में बिजली नियामक आयोग ने नया टैरिफ जारी किया था। जानकारी अनुसार घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट बीस अधिक देने होंगे।









