उत्तर प्रदेशकुशीनगर

मां ही बनी कब्र से बेटी की लाश निकालने वाली साजिशकर्ता! कुशीनगर में हैरान कर देने वाला खुलासा”

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज ने किया सनसनीखेज खुलासा, पटहेरवा थाने की घटना ने मचा दिया हड़कंप

कुशीनगर। जिस मां ने अपनी बेटी को जन्म दिया, वही बनी उसकी मौत के बाद की सबसे खौफनाक साजिश की मास्टरमाइंड!

पटहेरवा थाना क्षेत्र में कब्र से शव निकालने की घटना का पुलिस ने जब खुलासा किया, तो सबके होश उड़ गए।

चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिनमें मृतका की सगी मां भी शामिल है।

घटना जिसने हिला दिया पूरा इलाका

कुछ दिन पहले गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देखा गया कि एक महिला की ताज़ा दफनाई गई कब्र खुदी हुई है और शव गायब है।

पुलिस को सूचना दी गई और जांच शुरू हुई। कुछ दूरी पर शव क्षतविक्षत हालत में बरामद हुआ।

जांच में जो सच्चाई सामने आई, वह रूह कंपा देने वाली थी — मां ने ही बेटी की कब्र खुदवाकर लाश निकलवाई थी!

क्षेत्राधिकारी राकेश प्रताप सिंह ने क्या कहा?

“तकनीकी जांच, साक्ष्य और पूछताछ के बाद यह स्पष्ट हुआ कि मृतका की मां ने ही गांव के दो अन्य व्यक्तियों की मदद से यह साजिश रची थी। प्रारंभिक जांच में अंधविश्वास, झाड़-फूंक और पारिवारिक कलह को कारण माना जा रहा है।”

गिरफ्तार हुए ये चार शातिर,मृतका की मां, गांव का ओझा (झाड़-फूंक करने वाला),मृतका का रिश्तेदार

कब्र खोदने में मदद करने वाला ग्रामीण

क्या-क्या बरामद हुआ?

फावड़ा, कुदाल और अन्य औजार,पूजा-पाठ और टोटके की सामग्री,घटनास्थल की मिट्टी और शव के अवशेष

अंधविश्वास ने ली इंसानियत की जान!

ये घटना सिर्फ एक क्राइम नहीं, समाज में गहराते अंधविश्वास का आईना है। जब मां ही तंत्र-मंत्र के जाल में फंस जाए, तो सोचिए समाज किस दिशा में जा रहा है?

पुलिस की चेतावनी

कुशीनगर पुलिस ने सख्त संदेश दिया है

“अंधविश्वास को अपराध का हथियार मत बनने दीजिए। किसी भी संदिग्ध हरकत की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”

यह खबर आपके रोंगटे खड़े कर सकती है, लेकिन समाज को जागरूक करना जरूरी है।

इस खबर को शेयर करें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें!

वंदे भारत न्यूज से मान्धाता कुशवाहा

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!