
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर नेमरा पहुंचे झामुमो नेता नीलम मिश्रा व सूरज महतो, माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत शोकसंतप्त परिवार से मिल जताया दुःख
झारखंड आंदोलन के प्रणेता, झामुमो के संस्थापक और झारखंड की आत्मा कहे जाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन ने पूरे राज्य को शोक में डुबो दिया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत उनका पूरा परिवार इस अपूरणीय क्षति से बेहद व्यथित है।
🙏 आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य नीलम मिश्रा और युवा मोर्चा के धनबाद जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने नेमरा गांव पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से विशेष मुलाकात की और दुख प्रकट किया।
🫂 दोनों नेताओं ने शोकसंतप्त परिवार के अन्य सदस्यों से भी मिलकर संवेदना जताई।
📍 मौके पर गांडेय विधायक एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन, झामुमो नेत्री एवं शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन, और रामगढ़ विधायक ममता देवी भी मौजूद थीं।
🗣️ सूरज महतो ने कहा: “दिशोम गुरु की सोच, संघर्ष और सिद्धांत आज भी हम सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। वे सदैव हमारे हृदय में जीवित रहेंगे।”
🖤 झारखंड की राजनीति में ऐसा व्यक्तित्व युगों-युगों में जन्म लेता है।