
सहारनपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र का काला सच – ‘भूरी’ के अड्डे से 20 लड़कियां बरामद, पत्रकारों पर हमला, सबूत लूटे गए
सहारनपुर। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है — थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में खुलेआम वर्षों से चल रहा मांस व्यापार जैसा अवैध धंधा, पुलिस-प्रशासन की नाक के नीचे पनपता रहा। आरोप है कि इस गंदे खेल की संचालिका भूरी नाम की महिला है, जो मजबूरी और गरीबी का फायदा उठाकर लड़कियों को इस दलदल में धकेलती है।
शनिवार को, संयोग से मौके से गुजर रहे मीडिया कर्मियों ने वहां से आती संदिग्ध हरकतें देखीं। जब उन्होंने अंदर जाकर सच्चाई जाननी चाही, तो कम से कम 20 लड़कियां बरामद हुईं, जिनकी हालत और आंखों में मजबूरी साफ झलक रही थी। अंदर 4-5 युवक सक्रिय थे।
जैसे ही पत्रकारों ने कैमरे से इस घिनौने कारोबार का सच कैद करना शुरू किया, आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। मीडिया आईडी छीनी गई, एक चेन लूट ली गई और वीडियो बनाने से रोकने की कोशिश की गई। बावजूद इसके, कुछ फुटेज सुरक्षित कर ली गई, जो पूरे नेटवर्क को उजागर कर सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खेल लंबे समय से चल रहा है और इलाके में सबको पता है, लेकिन किसी अज्ञात कारणवश कार्रवाई नहीं हो रही। अब सवाल उठ रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर अवैध धंधा चलने के बावजूद थाना देहात कोतवाली पुलिस की आंखें क्यों बंद रहीं।
पत्रकारों और जागरूक नागरिकों ने एसएसपी सहारनपुर से मांग की है कि तत्काल विशेष टीम गठित कर छापेमारी की जाए, भूरी और उसके गिरोह को गिरफ्तार किया जाए, तथा पीड़ित लड़कियों को सुरक्षित पुनर्वास प्रदान किया जाए।
यह मामला सिर्फ कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि मानवता पर कलंक है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस पर कितनी जल्दी और कितनी सख्ती से कार्रवाई करता है, या यह भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।
रिपोर्ट: एलिक सिंह
📌 संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
📌 उत्तर प्रदेश महासचिव – भारतीय पत्रकार अधिकार परिषद
📞 +91 82175 54083