
विद्यालय परिसर में पिछले 4दिनों से पड़ा है मृत कुत्ते का शव।
एक सरकारी विद्यालय परिसर में मृत कुत्ते का शव पड़ा होने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पूरे हमीरपुर जनपद में हड़कंप मच गया।
मामला मौदहा विकासखंड के कुंहेटा के प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है, जहां बीते स्वतंत्रता दिवस के दिन एक कुत्ते की आजादी छीन ली गई। विद्यालय प्रबंधन कुत्ते को विद्यालय के एक कमरे में बंद करके अपने अपने घर चला गया, और तीन दिन लगातार बंद रहने के चलते एक कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। और चार बाद भी विद्यालय में कुत्ते का सड़ा गला शव कमरे में पड़ा रहा। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में भी तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में शिक्षा विभाग की लापरवाही साफ तौर पर देखी जा रही है। हद तो तब हो गई जब विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कुत्ते के शव को फेंकवाने के लिए मासूम बच्चों को 50रुपए का प्रलोभन दे डाला। कुत्ते के सड़े शव के चलते विद्यालय परिसर के साथ साथ आसपास भयंकर दुर्गंध फैली हुई है। और इसी परिवेश में मासूम बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं और इस समस्या के समाधान को लेकर विद्यालय प्रबंधन कोई सुध नहीं ले रहा है।
ग्रामीणों ने भी विद्यालय की प्रधानाचार्या पर और भी तमाम लापरवाही करने के आरोप लगाए हैं।
एक ओर से कहां वर्तमान सरकार तमाम योजनाएं लागू करती है और लाखों करोड़ों का बजट मुहैया कराती है वो वही कुछ लापरवाह जिम्मेदार सरकार की तमाम मंशाओं पर पलीता लगाने का काम में कर रहे हैं।
अब सवाल ये उठता कि आखिर संबंधित अधिकारी इस लापरवाही को किस तरह से देख रहे हैं और क्या कार्यवाही की जाएगी?










