A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

पतंग उड़ाने के शौकीन लोगों के लिए आ गया स्मार्ट चरखी

अब पतंग स्मार्टफोन से होगी कंट्रोल

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर, गुरूवार 20/08/2025-: ===========///======/=//=////====//=/// पतंग उड़ाने वाले शौकीन लोगों के लिए एक खुश खबर है। पतंग उड़ाने वाले लोगों के लिए एक मजेदार इलेक्ट्रॉनिक आइटम बाजार में आ गया है- स्मार्ट चरखी। यह स्मार्ट चरखी पूरी तरह से स्वदेशी अपने ही देश भारत में बना हुआ है। पारंपरिक रूप से पतंग उड़ाने वाली चरखी रील/स्पूल का एक आधुनिक स्वरूप है। यह चरखी बलुटूथ या एप्प के माध्यम से मोबाईल से कंट्रोल की जा सकती है। पतंग उड़ाते समय अब आपको मैन्युअल रीलिंग की परेशानी नही होगी। अब एक स्मार्ट टच के जरिए पतंग उड़ाने में आपको आनंद आयेगा। इस स्मार्ट चरखी को खासतौर से उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो कि पतंग उड़ाते समय पेंच लड़ाने और पतंग को घंटों तक उड़ाने का आनंद लेना चाहते हैं। इससे हाथों की थकान से भी बच सकते हैं। स्मार्ट चरखी की सहायता से अब आप केवल एक ही हाथ से पतंग को आसानी के साथ संभाल भी सकते हैं। अब आपके लिए पतंग उड़ाना और भी अधिक मजेदार हो जायेगा। पतंग उड़ाने की यह स्मार्ट चरखी स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाती है। और एप्प में दिए गए बटन से अपने आप पतंग की डोरी की स्पीड को कंट्रोल कर सकते हैं। रीलिंग को धीरे या तेजी से जैसे आप चाहें छोड़ सकते हैं। इस स्मार्ट चरखी में एक रिचार्जेबल मोटर लगी हुई होती है जो सिर्फ एक बटन के दबाते ही अपने आप पतंग के मांझे को चरखी में लपेट लेती है। चरखी को चार्ज करने के लिए सी टाइप केबल का उपयोग किया जाता है। इसे अपने मोबाईल चार्जर से भी आराम के साथ चार्ज कर सकते हैं। पतंगबाजी के शौकीन लोगों के लिए यह एक बेहतरीन चीज है। इस स्मार्ट चरखी में पतंग के मांझे को लपेटने के लिए किसी और की मदद की जरूरत नहीं होगी। बस एक बटन दबाने से आराम से एक हाथ से पतंग उड़ाने का मजा ले सकते हैं। यह स्मार्ट चरखी लगभग एक से डेढ़ घंटे के अंदर पूरी तरह से चार्ज भी हो जाती है। एक बार पूरी तरह से फूल चार्ज करने के बाद यह चरखी लगातार आठ से दस घंटे तक काम कर सकती है। एकबार फूल चार्ज हो जाने के बाद इससे दो तीन दिन तक आसानी के साथ पतंगबाजी का आनंद ले सकते हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!