A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

शाओमी कंपनी ने नया स्मार्ट कैमरा 4जूम एडिशन लॉच किया

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर गुरूवार 21/08/2025-: ==============/////========///==/// शाओमी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी नया स्मार्ट सीसीटीवी कैमरा 4जूम एडडिशन लॉच किया है। इस नये कैमरे में डुअल लैस सेटअप है, जिसमें 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 5MP टेलीफोटो लैस है। यह 9X हाईब्रिड जूम सपोर्ट करता है। इसमे 3X ऑप्टिकल जूम भी शामिल है। शाओमी कंपनी का यह कैमरा दस मीटर तक अंधेरे तक में भी विजिबिलिटी देने योग्य है। कैमरा 4K रिजोल्यूशन, f/1,6 अपरचर और बैक इलयुमिनेटेड सेंसर के साथ आता है। इसमें डेलाइट और लो लाइट दोनों ही कंडीशन में बेहतर पिक्चर क्वॉलिटी मिलने का दावा भी किया गया है। रात्रि के समय काम करने के लिए इसमें 940nm वेवलेंथ के 10LEDs दिए गए हैं, जो कि बिना रेड लाइट दिखाए ही 10 मीटर दूर तक अंधेरे मे काम कर सकता है। शाओमी कंपनी का यह कैमरा 256GB तक माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट करता है। शाओमी का यह कैमरा 360 हॉरिजॉनटल और 180 वर्टिकल रोटेशन भी सपोर्ट करता है। कनेक्टविटी के लिए इस कैमरे में डुअल बैंड, वाई फाई 6 सपोर्ट है। और H•265 वीडियो एनकोडिंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्टोरेज कम हो। स्टोरेज ऑपशन में 256GB तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट, सब्सक्रिप्शन बेस्ड क्लाउड स्टोरेज और एनएएस बैकअप सपोर्ट भी शामिल है। एआई फीचर्स में यह कैमरा बॉडी शेप और पोस्टचर से यह लोगों की पहचान भी कर सकता है। मूविंग सब्जेक्ट को ट्रेक कर सकता है और फ्रेंम में उनके साइज के हिसाब से जूम एडजस्ट भी करता है। इसमें पेट ट्रैकिंग बेबी क्राई डिटेक्शन मोशन ट्रिगरड जूम और ओके हैंड साइन से वीडियो कॉलिंग भी मिलती है। शाओमी का यह कैमरा हाईपरओस और एमआई होम इको सिस्टम के साथ कपैटिबल है जिसमे यूजर्स स्मार्टफोन, टेबलेट, टीवी, शाओमी कार, से भी फुटेज मॉनीटर कर सकते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें फिजिकल लेंस शटर एमजेए1 सिक्युरिटी चिप(इएएल5+ सर्टिफिकेशन) और डेटा एनकिरिपशन जैसी फीचर्स भी दिए गए हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!