[pj-news-ticker]

A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

नागपुर, चंद्रपुर में नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक पर्यटन महोत्सव आयोजित होगा

पर्यटन महोत्सव का वार्षिक कैलेंडर जारी

चैनल से जुड़ने के लिए इमेज पर क्लिक करें

वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर,शुक्रवार अगस्त 2025-: ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
23 अगस्त शनिवार पोला पिठोरा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं ××××××××××××××××××××××××××××××××××× प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नागपुर और चंद्रपुर में आगामी नवंबर 2025 से फरवरी2026 तक ऑरेंज पर्यटन महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस महोत्सव में ऑरेंज फार्म का सफर, कार्निवाल, गोसीखुरद जल पर्यटन सफारी, वन्यजीव सफारी, वर्धा पवनार, सेवाग्राम में महोत्सव आयोजित किया जायेगा। जानकारी के अनुसार जनवरी 2026 में नागपुर में 18 से 20 जनवरी के मध्य रामटेक पर्यटन महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय लोककला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, स्थानीय हस्तकला, खाद्य पदार्थों की गैलरी, भी तैयार की जायेगी। इस अवसर पर महाराष्ट्र पर्यटन पर आधारित परिसंवाद का भी आयोजन होगा। महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन विभाग ने देशी , विदेशी पर्यटकों आकर्षित करने के लिए वर्ष 2025-26 पर्यटन महोत्सव के वार्षिक कैलेंडर भी जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र राज्य के पर्यटन विभाग के परिपत्र में मुंबई कार्निवाल सहित राज्य के अलग अलग जिलों में आयोजित किये जाने वाले पर्यटन महोत्सवों को भी शामिल किया गया है। अगस्त-सितंबर के 2025 के मध्य मुंबई, पुणे, कोंकण, नागपुर में गणेशोत्सव का आयोजन होगा। मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर दर्शक गैलरी बनाई जायेगी। जहां पर गणेश विसर्जन के समारोह के दौरान विदेशी पर्यटकों को भी आमंत्रित किया जायेगा। दूसरे जिलों में गणेश उत्सव स्पर्धा भी आयोजित की जायेगी। ।। मुंबई कार्निवाल जनवरी -फरवरी2026 में-: नववर्ष 2026 जनवरी फरवरी में मुंबई महानगर प्रदेश में मुंबई कार्निवाल का आयोजन किया जायेगा। यह महोत्सव लगभग 21दिनों तक चलेगा। महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, भारतीय नाट्य महोत्सव, फिल्म महोत्सव, शॉट फिल्म प्रतियोगिता, लेजर शो, नाईट बाजार, बॉलीवुड टूरिज्म, हेरिटेज वॉक, हेलीकॉप्टर राईड , मुंबई कार्निवाल परेड, म्युजियम टूरस, मल्टीप्लेक्स थियेटर में फिल्म शो पर विशेष छूट, बीच क्लीनिंग, विंटेज कार प्रदर्शनी आदि आयोजन किए जायेंगे। जानकारी के अनुसार मुंबई शहर में फरवरी2026 में गेटवे ऑफ इंडिया और एलिफंटा पर भी महोत्सव होगा। इसमें बोट टूर, लेजर शो, संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेगे।

[yop_poll id="10"]

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!