[pj-news-ticker]

A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बंडा साइबर तहसील का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

चैनल से जुड़ने के लिए इमेज पर क्लिक करें

सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 ,सागर संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने सागर जिले की बंडा साइबर तहसील का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, तहसीलदार मोहित जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। संभाग कमिश्नर ने साइबर तहसील के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि सभी राजस्व रिकॉर्ड ऑनलाइन किए जाएं और सभी साइबर तहसील के कार्य शासन के निर्देशों के तहत किए जाएं। उन्होंने आपदा राहत राशि के प्रकरणों की भी समीक्षा की और निर्देश दिए कि आपदा राहत राशि के सभी प्रकरणों का निराकरण और राशि का ट्रांसफर समय सीमा में किया जाए। संभाग कमिश्नर ने साइबर तहसील में दर्ज प्रकरणों और निराकरण प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने साइबर तहसील की कार्य प्रणाली का भी अवलोकन किया और प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही प्राकृतिक आपदा और आगजनी के प्रकरणों का अवलोकन किया और प्रकरण में हुए विलंब के प्रति अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने भविष्य में आरबीसी 6-4 के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को इस संबंध में समय-समय पर समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

[yop_poll id="10"]
Back to top button
error: Content is protected !!