
*गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का विशाल आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन 33 बिंदुओं पर रखी अपनी मांग। राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम हुए शामिल।*
कोरिया – जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के घड़ी चौक में गणतंत्र पार्टी जिला इकाई कोरिया का विशाल धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन हुआ जिसमें पार्टी ने 33 बिंदुओं पर अपनी मांग रखी आपको बता दे कि जनहित की मांगों (किसानों की समस्याओं) काफी गम्भीर है। लम्बे समय से मजदूर किसान तरह-तरह की समस्याओं से परेशान है जिनकी समस्याओं को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रमुखों द्वारा बात-चीत एवं पत्र के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराते आया है। परन्तु आज दिनांक तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, न ही कोई प्रशासनिक कार्यवाही की गई जिसके चलते कोरिया जिले के किसानों में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है। इसलिए गोंगपा किसानों के मांगों / समस्याओं को लेकर रैली प्रदर्शन, घेराव, कर ज्ञापन सौंपे।
*क्या है उनकी प्रमुख मांगे*
जनपद पंचायत सोनहत अंतर्गत ग्राम तुरीपानी सेमरिया, सुकतर्रा, मझगवां, रेवला, बघवार इत्यादि गावों को टाइगर रिजर्व के नाम पर उक्त ग्रामों के निवासियों को वन विभाग द्वारा विस्थापित किया जा रहा है, उसे रोका जाये। और वनाधिकार पद्मा दिया जाये। चूँकि संपूर्ण कोरिया जिला पूर्व से ही अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित क्षेत्र है। आदिवासियों के लिए आरक्षित क्षेत्र में टाइगर रिजर्व क्षेत्र बनाने से आदिवासी विस्थापित होंगे तथा विलुप्त होने का खतरा है, जो कि संवैधानिक अधिकारों का हनन जैसा है जिससे क्षेत्र में व्यापक जनाक्रोश है ऐसी परिस्थिति में टाइगर रिजर्व क्षेत्र को निरस्त किया जावे तथा आदिवासी-मुलनिवासी क्षेत्रों में समुचित विकास किया जावे।
जिला चिकित्सालय वैकुण्ठपुर में डॉक्टरों एवं नर्सों की लापरवाही के कारण गर्भवति महिलाओं को निजी चिकित्सालयों में रेफर किया जाता है जिससे गर्भवति महिलाओं को आर्थिक क्षति के साथ भारी परेशानी होती है, जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में चिकित्सा सुविधा सुदृढ़ किया जाये।
शासन द्वारा निर्मित गौठान देख-रेख के आभाव में खण्हर होकर अनुपयोगी होते जा रहे है तथा शासकीय सम्पत्ति का नुकसान को रोक कर गौठानों को व्यवस्थित किया जावे।
जिला कोरिया अन्तर्गत समस्त गाँव का ग्राम सभा अध्यक्षों को पेशा कानून का प्रशिक्षण दिया जावे तथा ग्राम सभा को सशक्त किया जावे।
जिला कोरिया अन्तर्गत किसानों की त्रुटी सुधार फौती नामांतरण व अन्य समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। समस्त पंचायतों में एक निश्चित तिथि तय कर शिविर लगाया जाये।
समस्त ग्राम पंचायतों में घर-घर स्वच्छ पानी पहुंचाने के उद्देश्य से बड़ा बड़ा पानी टंकी निर्माण कराया गया है, परन्तु पानी सफलाई नहीं किया जा रहा है।
जिले की ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय स्कुल जो काफी पुराने हैं, जो कि जर्जर स्थिति में है जिसके चलते शिक्षा का स्तर प्रभावित हो रहा है।
ग्राम पंचायत मनसुख में धान खरीदी केन्द्र (उपार्जन) खोला गया था जिसे किसी कारण वस बंद कर दिया गया है उसे पुनः खोलने हेतु कार्यवाही किया जायें।
ग्राम पंचायत जगतपुर तहसील बैकुण्ठपुर के किसानो का धान विक्रय करने हेतु किसी भी धान खरीदी केन्द्र में पंजीयन नहीं हो रहा है। पूर्व की भांती ग्राम जगतपुर का बरबसपुर धान खरीदी केन्द्र में यथावत पंजीयन रहने दिया जाये।
पोड़ी बचरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विस्तार कर 10 बेड से 100 बेड चिकित्सा सुविधा का विस्तार कराई जावे। साथ ही शव परीक्षण विच्छेद केंद्र पोड़ी बचरा में हो।
ग्राम पंचायत जिलीबांध तहसील पोड़ी यचरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विस्तार किया जाए।
राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न समस्याओं का निराकरण के लिए राजस्व अनुभाग कार्यपालिक दंडाधिकारी का स्थायी कार्यालय पोड़ी बचरा में किया जाये।
जिला कोरिया में किसानों के लिए बनीं सहकारी बैंक समिति मर्यादित का शाखा पोड़ी बचरा में संचालित किया जावे।
जिले के भीतर खड़गवां जनपद से अविभाजित 33 ग्राम पंचायतो का जनपद पंचायत मुख्यालय पोड़ी बचरा में संचालित किया जाये।
तहसील पोड़ी-बचरा में सभी ग्रामों के किसानों द्वारा तीन पिढ़ियों से छोटे झाड़ी जंगल पर काबिज भूमि का सर्वे कर वन पट्टा प्रदान किया जावे।
यह कि ग्राम पंचायत पटना में जिला सहकारी बैंक का नया ब्रांच खोलने हेतु वर्ष 2022-23 में पटना बसस्टेन्ड के पास ब्रांच बनाया गया है परन्तु आज तक उसे चालु नहीं किया गया है।
ग्राम पंचायत पूटा (आजाद नगर) में किसानों की पुस्तैनी जमीन सर्वे सेटलमेंट में उलट फेर कर दिया गया है। जिसका ग्राम सभा में प्रस्ताव पास कर त्रुटि सुधार हेतु न्यायालय तहसील पटना में दिनांक 25.06.2025 को आवेदन दिया जा चुका है।
नगर पंचायत पटना में संचालित आदिवासी पोस्ट मैट्रिक बालक / बालिका छात्रावास जो बहुत लम्बे समय से 20 बिस्तरीय है उनको अपग्रेट कर 100 बिस्तरीय किया जाये। जिससे क्षेत्र के अधिक बच्चों को छात्रावास का लाभ मिल सके।
इस पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम सहित राष्ट्रीय महामंत्री संतोष चंद्राकर, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरों, प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति, डी एल भास्कर,प्रदेश महामंत्री निलेश पाण्डेय, जिला सदस्य राजा गीतगार सिंह , जिला अध्यक्ष राजाराम जाता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इस्ताक अहमद,सुषमा कोराम,ब्लॉक अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य स्नेहलता सिंह , सहित पार्टी के कई पदाधिकारी समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।








