
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664, आम आदमी पार्टी सागर के जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह ने बताया कि वर्तमान में देश में अघोषित आपातकाल केंद्र में बैठी भाजपा सरकार द्वारा तानाशाही पूर्वक चलाया जा रहा है.इसकी प्रमाणिकता वर्तमान भाजपा सरकार की संवैधानिक संस्थाएं चुनाव आयोग , ईडी , सीबीआई एवं अन्य एजेंसियों द्वारा समय समय पर स्वतः अपनी कार्यप्रणाली के चलते सिद्ध कर रही है। साथ ही भाजपा की केंद्र सरकार का पिछले 11 वर्षो से एक ही सपना रहा है की किसी भी प्रकार से भारत गणराज्य के सभी राज्यों में उसकी सरकार हो। चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े और उसके लिए भाजपा ने बहुत कुछ किया भी की उसने सत्तारूढ़ विपक्षी राज्यों में डर और पेसो की राजनीती कर वंहा की सरकारों को तोडा है और अपनी सरकार बनाई है और जंहा जंहा उसका बस नहीं चला वंहा वंहा उसने ईडी , सीबीआई का दुरुपयोग कर वहां की सरकारों को अस्थिर करने का षड्यंत्र रचकर सफलताएं प्राप्त की है। उक्त आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के सागर जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह ने कहा की वर्तमान में भाजपा द्वारा अघोषित आपातकाल का सहारा लिया जा रहा है और संविधानिक संस्थाओ को माखौल उड़ाया जा रहा है जिसके कारन कई बार सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने ईडी, सीबीआई पर तल्ख़ टिपण्णी की है। अब जब भाजपा सरकार का ईडी , सीबीआई चुनाव आयोग से सुप्रीम कोर्ट की दखल से तानाशाही नहीं चल पा रही है तो नया तानासाही स्वरुप का विधयेक लेकर लोकसभा में पेश किया है जिसके अंतर्गत 30 दिन हिरासत में रहने पर पीएम ,सीएम ,मंत्री का त्यगपत्र। और यह सब जानते है की केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी जब चाहेंगी ईडी, सीबीआई के माध्यम से दिल्ली की चुनी हुई सरकार की तर्ज पर झूठा आरोप लगाकर गिरप्तारी करवा देंगी। और जब गिरप्तारी होंगी तो भाजपा की तानाशाही सरकार उन्हें सत्ता से पृथक कर देंगी। आप नेता मिस्टर सिंह ने कहा की भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा पिछले 11 वर्ष से मात्र सत्ता लोलुपता के चलते विपक्षी सरकारों को ऑपरेशन लोटस एवं ईडी सीबीआई का दुरुपयोग कर जनता द्वारा चुनी हुई सरकारों को तोडा है और तानाशाही पूर्वक अपनी सरकार बनाई है। *आम आदमी पार्टी के सागर जिलाध्यक्ष डीके सिंह ने आकड़ो के साथ बताया किनबड़ा दुखद है की भारत को जब नबर वन बनाने के लिए भाजपा को शिक्षा , स्वास्थ्य,, रोजगार के संबंध में विधयेक लाना चाहिए तब वो अपनी तानाशाही चलाने के लिए इस प्रकार के विधेयक लोकसभा में पेश कर रही है ताकि उसका जो छुपा हुआ एजेंडा है की भाजपा का एक छत्र राज सम्पूर्ण देश में हो सके ।* आम आदमी पार्टी इस तानाशाही को प्रश्रय देने वाले विधेयकों का पुरजोर विरोध करती है। साथ ही *सभी दलों के समस्त सांसदों से भी आह्वान करती है की भारत के लोकतंत्र के लिए खतरनाक एवं तानाशाही को बढ़ावा देने वाले विधेयकों का संसद में समर्थन न करे।








