
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर रविवार 24 अगस्त 2025-: प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहिण योजना में इसका गलत तरके से फायदा उठाने वाली करीब 26 लाख बहिनों की पहचान की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने गलत तरके से लाभ उठाने वाली लाडली बहिनों के लाभ को रोकने का आदेश दिया है। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहिण योजना का गलत फायदा उठाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। आज रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस जी ने एक बयान देते हुए इस पर कहा कि नागपुर सहित महाराष्ट्र भर में लगभग 26 लाख एसे लाडली बहिणों की पहचान की गई है जिन्होनें इस योजना का गलत फायदा उठाया है। मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट किया कि इन सभी लोगों को मिलने वाले लाभ को रोक जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडली बहिण योजना का मूल उद्देश्य केवल उन महिलाओं के लिए है जो कि सच में आर्थिक रूप से कमजोर और वास्तव मे इस योजन् के लायक हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिन लोगों ने फार्म भरते समय गलत जानकारी देकर गलत तरीके से इस योजना का फायदा उठाया है अब उनक पहचान कर ली गई है और उन सबको मिलने वाली सहायता राशि रोक दी जायेगी। जानकारी अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने इसके लिए एक विशेष अभियान चलाया था जिसमें कि डेटा और अन्य दस्तावेजों के आधार पर गलत तरीके लाभ लेने वालों का पता लगया गया। महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस कार्यवाही का उद्देश्य उन सभी लोगों को यह चेतावनी देना है जो लोग सरकारी योजनाओं का गलत फायदा उठाते हैं।