A2Z सभी खबर सभी जिले की

अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश

चोरी के 10 मोटरसाइकिल के साथ 03 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025 08 25 at 18.06.10

अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश, चोरी के 10 मोटरसाइकिल (कुल बरामदगी कीमत करीब 06 लाख रुपये/-) के साथ 03 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

WhatsApp Image 2025 08 25 at 18.06.10 1

कुशीनगर , पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर निवेश कटियार के पर्वेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज कुशीनगर राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व मे अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 25.08.2025 को थाना पटहेरवा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान थाना पटहेरवा क्षेत्र से तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना पटहेरवा में मु0अ0सं0 219/2025, धारा 317(2), 317(4), 317(5), 341(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 219/2025 धारा 317(2),317(4),317(5),341(2) बीएनएस थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

पूछताछ का विवरण- अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनका एक संगठित गिरोह हैं, जो उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देते है। ये लोग सुनियोजित तरीके से काम करते हैं। चोरी करते समय एक अभियुक्त निगरानी रखता है, जबकि अन्य ताले तोड़ने और वाहन को ले जाने का काम करते हैं। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को तुरंत बेचने के बजाय ये लोग वाहनों को कुछ दिनों तक छिपाकर रखते हैं ताकि पुलिस की तलाशी और स्थानीय जांच से बचा जा सके। कुछ समय बाद, वाहनों को उनके नेटवर्क के माध्यम से बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न बाजारों ले जाकर बेच देते है। पुलिस टीम अभियुक्तों के पूछताछ आदि के आधार पर घटना में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
1-अमरेश गिरि पुत्र श्रीराम गिरी साकिन कोईसा खुर्द थाना कटेया जनपद गोपालगंज बिहार
2-महेश कुमार पुत्र दशरथ शाह साकिन बनकटा थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार
3-जाहिद उर्फ गुच्चक पुत्र साहब हुसैन साकिन वार्ड नं0 6 फाजिलनगर थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

अभि0 अमरेश गिरि का अपराधिक इतिहास
1- मु0अ0सं0 208/2025 धारा 317(2)/317(5)/341(2) बीएनएस थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
2- मु0अ0सं0 221/2021 धारा 216,323,394,411 भादवि थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर
3- मु0अ0सं0 296/2021 धारा 307 भादवि थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
4- मु0अ0सं0 407/2021 धारा 394,411 भादवि थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
5- मु0अ0सं0 414/2021 धारा 41,411,419,420,467,468 भादवि थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
6- मु0अ0सं0 463/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

अभि0 जाहिद उर्फ गुच्चक का अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 20/2024 धारा 457,380,411 भादवि थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
2. मु0अ0सं0 389/2024 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
3. मु0अ0सं0 124/2020 धारा 379,411 भादवि थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
4. मु0अ0सं0 529/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

बरामदगी का विवरणः-
10 अदद चोरी की मोटर साइकिल भिन्न भिन्न कम्पनी की (अनुमानित कीमत लगभग 600000/ (छः लाख रूपये)

1-मो0सा0 हीरो होण्डा स्प्लेण्डर रंग काला रजि0नं0 UP 57 D 0862
2-मोटर साइकिल पल्सर रंग काला लाल धारीदार रजिस्ट्रेशन नं0 BR 29 X 4581
3- मो0सा0 सुपर स्प्लेण्डर रंग काला रजि0 नं0 BR 28 U 9850
4-पल्सर 150 सीसी रंग काला जिस पर रजिस्ट्रेशन नं0 BR 28 G 0682
5-मो0सा0 प्लेटिना ग्रे रंग की रजि0 नं0 UP 70 AN 3828
6-मो0सा0 पल्सर 150 सीसी रंग लाल रजि0नं0 UP 57 V 8089
7-मो0 सा0 स्प्लेण्डर प्लस रंग लाल रजि0नं0 WB 24 B 3814
8-मोटर साइकिल रंग काला रजि0नं0 BR 28 E 3566
9-मोटर साइकिल सफेद रंग टीवीएस स्पोर्ट बिना नं0 प्लेट का
10-मोटर साइकिल सीडी डिलक्स रंग काला लाल धारीदार रजि0नं0 UP 53 AA 8345

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. थानाध्यक्ष  विनय कुमार मिश्रा थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0  मनोज कुमार वर्मा ( चौकी प्रभारी फाजिलनगर) थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
3. उ0नि0  अनुराग यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
4. उ0नि0  सच्चिदानन्द यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
5. हे0का0 विनोद यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
6. का0 मुलायम यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
7. का0 अर्जुन खरवार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
8. का0 संजय सिंह यादव थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
9. का0 दीपक राम थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
10. का0 नन्दकिशोर शर्मा थाना पटहरेवा जनपद कुशीनगर

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!