

सिंगोड़ी:-आगामी त्यौहार को देखते हुए सिंगोड़ी चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक की गई जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे एवं एसडीओपी कल्याणी बरकडे टी आई राजेंद्र धुर्वे सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पंकज राय ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों समुदाय के लोगों से चर्चा हुई त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की साथी डीजे पूर्ण तरह से प्रतिबंध है उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी एवं लाउडस्पीकर मध्यम गति में चलना होगा
अमरवाड़ा एसडीएम हेमकरण धुर्वे ने मेन रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए ग्राम पंचायत सिंगोड़ी को निर्देशित करते हुए कहा कि अमरवाड़ा बाईपास से लेकर बस स्टैंड होते हुए मुख्य मार्ग श्रीजी पेट्रोल पम्प तक
रोड पर दोनों तरफ चुना की लाइन डालने का निर्देश दिया है साथ ही अतिक्रमण में आने वाले व्यक्तियों को ग्राम पंचायत द्वारा पहले नोटिस जारी किया जाएगा इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी
इसके साथ ही आवागमन मे हो रही परेशानी को देखते हुए मुख्य मार्ग रजोला रोड और बस स्टैंड बाजार चौक पर लापरवाह तरीके से खड़े हुए वाहनों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी
इस बैठक पर ग्राम के सभी गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।




