
आगामी 13 सितंबर 25 ,को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मदन किशोर कौशिक के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभा कक्ष में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरबिंद कुमार दास के अध्यक्षता में सभी बैंक एवं इंश्योरेंस कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित किया गया जिसमें अधिक से अधिक बैक ऋण एवं इंश्योरेंस कंपनी से संबंधित मामले में नोटिस करने एवं सुलहवार्ता कर मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। सचिव महोदय द्वारा बैक ऋण वाद एवं इंश्योरेंस मामले निष्पादन पर विशेष जोर दिया। सचिव महोदय ने आमजनों से अपील किया है कि बैंक ऋण एवं इंश्योरेंस मामले को सुलह के आधार पर समाप्त कराकर लाभ उठाएं साथ ही बैंक एवं इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने बैंक क्षेत्र में प्रचार प्रसार करें इस मौके पर बैंक अधिकारी एवं इंश्योरेंस कंपनियों के अधिकारी लोग,उपस्थित थे।।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीज़न हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़





