A2Z सभी खबर सभी जिले की

लखनऊ में अपार्टमेंट की लिफ्ट में फंसे 3 लोग 20 मिनट बाद दरवाजा तोड़कर निकाला गया, RWA ने मेंटेनेंस कंपनी को दिया नोटिस

 

लखनऊ

लखनऊ में अपार्टमेंट की लिफ्ट में फंसे 3 लोग 20 मिनट बाद दरवाजा तोड़कर निकाला गया, RWA ने मेंटेनेंस कंपनी को दिया नोटिस

लखनऊ में वृंदावन योजना में एल्डिको सौभाग्यम अपार्टमेंट में सोमवार देर शाम एक बार फिर लिफ्ट में खराबी सामने आई।

ब्लॉक-11 की लिफ्ट अचानक रुक गई, जिसमें तीन लोग करीब 20 मिनट तक फंसे रहे।

इस दौरान लिफ्ट के भीतर घुटन और घबराहट का माहौल बन गया।

फंसे हुए लोगों में एक बुजुर्ग और एक किशोर भी शामिल था।

घटना के तुरंत बाद निवासियों ने SOS अलार्म और मोबाइल के जरिए मदद की गुहार लगाई।

स्थानीय निवासियों और सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!