
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी ,8225072664- कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु शाला में इको क्लब की पूर्व वर्ष की कार्यकारिणी भंग करके नए रूप से चुनाव संपन्न करा कर इको क्लब का गठन किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर अत्यधिक मतो से योगराज सिंह यादव कक्षा ग्यारहवीं अध्यक्ष निर्वाचित हुए उपाध्यक्ष कुमारी दीक्षा कोरी कक्षा 12वीं निर्वाचित हुई सचिव पद पर नारायण प्रजापति कक्षा नवमी से निर्वाचित हुए कोषाध्यक्ष के पद पर कुमारी तान्या राजपूत कक्षा दसवीं निर्वाचित हुआ 30 छात्रों की कार्यकारिणी गठित की गई। निर्वाचन के पश्चात छात्रों ने आपस में मीटिंग की तथा शासन से जो ₹4000 की राशि वर्तमान में इको क्लब हेतु जारी की गई है उसके व्यय की रूपरेखा तैयार की जिसमे इको क्लब की सामग्री लिस्ट में मुख्य रूप से बागवानी किट (जिसमें खुरपी, फावड़ा, कुदाल आदि शामिल हैं), जल संरक्षण उपकरण (जैसे स्प्रिंकलर, पाइप), कचरा प्रबंधन से संबंधित वस्तुएँ (जैसे डस्टबिन, पुनर्चक्रण बिन), पौधे लगाने के लिए गमले और बीज, पर्यावरण-संबंधी जागरूकता सामग्री (जैसे पोस्टर, चार्ट, साहित्य), तथा कबाड़ से जुगाड़ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया इको क्लब निर्वाचन प्रभारी श्री अरुण कुमार दुबे द्वारा समस्त छात्रों को उनके भविष्य की कार्य योजना बनाने हेतु उत्प्रेरित किया गयास्कूल में इको-क्लब पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संरक्षण की गतिविधियों में छात्रों को शामिल करने के लिए एक मंच है. यह क्लब छात्रों को वृक्षारोपण, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और अन्य पर्यावरण-अनुकूल प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिससे वे पर्यावरण के सक्रिय प्रबंधक बन सकें और समुदायों में पर्यावरण के प्रति अच्छी आदतों को बढ़ावा दे सकें. साल में 500 पौधे आरोपित किए गए हैं जिनकी सुरक्षा की व्यवस्था की उपलब्ध समस्त सदस्य देखेंगे तथा सभी छात्रों को 10-10 पौधों की जिम्मेदारी दी गई है निर्वाचन समिति में प्रभारी हरित शिक्षक पृथ्वीराज सिंह यादव उच्च माध्यमिक शिक्षक को बनाया गया तथा सहायक हरित शिक्षक नीलेश सेन शिक्षक को बनाया गया इस अवसर पर शाला के समस्त शिक्षक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे सभी ने निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने पर खुशी व्यक्त की शाला के प्राचार्य भरत सिंह परिहार ने आभार व्यक्त किया संजय तिवारी नरेश यादव इंदपाल सिंह लोधी मोहित वैध दीपक साहू सभी शिक्षकों ने निर्वाचन प्रक्रिया सही व पारदर्शी व्यवस्था पूर्ण होने पर समस्त छात्रों ने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया निर्वाचन के पश्चात श्री योगराज सिंह यादव द्वारा समक्ष छात्राओं को संबोधित किया गया।





